*विश्व नर्स दिवस पर बाणसागर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह बैस द्वारा नर्स स्टाफ का किया गया सम्मान*
*अशीष गुप्ता की रिपोर्ट*
*शहडोल/बाणसागर:-* विश्व नर्स दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 12/05/2021 को ग्राम पंचायत सतखुरी के शा.पूर्व मा.विद्यालय शहरगढ़ में टीकाकरण अभियान में लगी नर्स स्टाफ एएनएम सरोज पटेल, एएनएम अंजना तिवारी,सीएचओ अनीता प्रजापति एवं आशा सहयोग क्षमा पाण्डेय का फल देकर भाजपा मंडल बाणसागर के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बेैस, महामंत्री राम लखन गुप्ता, कोषाध्यक्ष किशोर डोडवानी, उपाध्यक्ष राम चंद्र पाल द्वारा सम्मान किया गया
फल वितरण कार्यक्रम के साथ ही भाजपा मंडल बाणसागर के पदाधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत सतखुरी सचिव मनोज कुशवाहा, आशा कार्यकर्ता, नर्स स्टाफ व ग्रामीण जन सहित सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आमजन को टीका लगवाने, मास्क लगाने, समय-समय पर साबुन से हाथ धोने और सेनीटाइजर का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया




0 Comments