*💥बाणसागर ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा की कार्यकर्ताओं की हत्या और हिंसा के विरोध में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया है💥*
आशीष गुप्ता की रिपोर्ट
*शहडोल/बाणसागर- भारतीय जनता पार्टी मंडल बाणसागर के द्वारा 5 मई 2021 को पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर टीएमसी के गुंडों द्वारा भाजपा प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं पर प्राणघातक हमला, आगजनी कर उनकी हत्या जो की जा रही है। उक्त हिंसक घटनाओं के विरोध में बुधवार को भाजपा द्वारा जिले के सभी 15 मंडल स्तर पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एक घंटे का सांकेतिक धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया । भाजपा जिला कार्यालय मंत्री शीतल पोद्दार से प्राप्त जानकारी अनुसार यह धरना राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में बंगाल हिंसा के खिलाफ प्रत्येक मंडल स्तर पर धरना प्रदर्शन हुआ। हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। वहीं पश्चिम बंगाल में जीत में मदमस्त मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा राजनीतिक द्वेषतावश लगातार भाजपा कार्यालय पर तोडफ़ोड़ व आगजनी की वारदातें की जा रही हैं।*
*ममता बनर्जी को हराने वाले भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी पर प्राणघातक हमला किया गया। हिंसा में नौ से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने पश्चिम बंगाल में हो रही तमाम घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए ऐसी सरकार को बर्खास्त करने की मांग करने के साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। जिसके विरोध में बाणसागर भाजपा मंडल कार्यालय सहित सभी मंडलों में सांकेतिक धरना दिया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह बैस,पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद खांड़ मोतीलाल बैस, भाजपा मंडल महामंत्री राम-लखन गुप्ता,भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष किशोर डोडवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता राम सुमिरन कुशवाहा,अमित तिवारी, रमेश रजक,जैदीप सिंह बैस ने अपने-अपने मंडल में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन देकर विरोध प्रकट किया सभी जगह पर आयोजित कार्यक्रम में शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम को किया गया*
0 Comments